DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

1 एकड़ की धान की खरही हो गई खाक, अंग्रेजी शराब दुकान के सामने की घटना

गुरुर। गुरुर नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान के पास लगे हुए खेत में अज्ञात व्यक्ति द्वारा धान की खरही में आग लगा दी गई। इस घटना में किसान लेख राम साहू को काफी नुकसान हो गया। खरही पूरी तरह जलकर खाक हो गई। किसान सहित उनके परिवार के लोगों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत करते हुए आरोप लगाए की पास में शराब दुकान होने के चलते मदिरा प्रेमी खेत खलिहान के आसपास बैठकर दारू पीते हैं। आशंका है कि किसी ने बीड़ी सिगरेट सुलगाया होगा और धीरे-धीरे आग फैली होगी या किसी ने शरारत की होगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक एक एकड़ धान की खरही ट्रैक्टर के ट्रॉली में रखा हुआ था। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जला दिया गया है। किसान लेखराम साहू, जामीन बाई साहू ने थाने में शिकायत की है। खेत मालिक ने कहा कि थोड़ी दूर में अंग्रेजी शराब दुकान है। जिसके कारण आए दिन लोग आसपास बैठकर शराब पीते हैं। डिस्पोजल और शराब की खाली शीशियां खेतों में ही फेंक देते हैं। गुरुर टी भानु प्रताप साहू ने तत्काल आसपास के चखना दुकानों को हटाने की कार्रवाई की और लगातार पुलिस द्वारा रात्रि में सर्चिंग गस्त भी किया जा रहा है ।उन्होंने आश्वस्त किया कि आसामाजिक तत्वों पर लगातार आगे भी कार्रवाई की जाएगी और निगरानी रखी जाएगी। थाना प्रभारी ने किसान की तकलीफ को देखते हुए तुरंत पटवारी, तहसीलदार व संबंधित लोगों को फोन करके घटना की जानकारी दी और परिवार को मुआवजा की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी की संवेदनशीलता और तत्परता पर किसान ने उनका आभार जताया।

You cannot copy content of this page