DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बैटरी और टुल्लू पंप चोरी के दो प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार

बालोद। क्षेत्र में हो रही चोरी को देखते हुऐ पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा प्रतिदिन शहर एवं देहात में सतत पेट्रोलिंग करने के लिये अलग-अलग टीम तैयार किया गया है। इसी क्रम में बालोद के अपराध क्रमांक 567/23 धारा 379 भादवि के प्रार्थी दुष्यंत लाल देवांगन पिता कुमार सिंह देवांगन उम्र 47 वर्ष साकिन कोरगुड़ा थाना व जिला बालोद के क्लाएस ब्रीक्स काला रंग ईटा बनाने का फैक्टी कोरगुड़ा में रखे स्वराज ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 07 3438 में लगे SF बैटरी 12 वोल्ट की FTKS 42S88L पुरानी इस्तेमाली कीमती लगभग 8,000 रू को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति बैटरी को बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है । सूचना पर संदेही लुकेश कुमार को हिरासत में लेकर पुछताछ करने आरोपी लोकेश कुमार चिराम पिता जंगली राम उम्र 35 साल ग्राम चिल्हाटी थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद के द्वारा स्वराज ट्रेक्टर में लगा बैटरी को निकाल कर अपने घर में छुपा कर रखना बताये, व चोरी गये बैटरी को बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इसी तरह थाना बालोद के अपराध क्रमांक 568/23 धारा 457, 380 भादवि के प्रार्थी डॉ जितेन्द्र कुमार पिता स्व. श्री रामाशीश उम्र 40 साल साकिन जिला अस्पताल बालोद कॉलोनी बालोद जिला बालोद के द्वारा अपने खण्डचिकित्सा अधिकारी कार्यालय बालोद में लगे टुल्लू पंप कीमती 2000 रू को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति टुल्लू पंप को बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर संदेही कृष्णा सेमरे को हिरासत में लेकर पुछताछ करने आरोपी कृष्णा सेमरे पिता दीपक सेमरे उम्र 41 साल साकिन जवाहरपारा बालोद के टुल्लू पंप को आरापी के कब्जे से बरामद कर कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त प्रकरण में निकाल हेतु थाना बालोद से सउनि पारख राम साहू, सउनि इसरार अहमद खान, आरक्षक मनीष राजपुत, लवण सिंह राजपुत, भागीरथी उईके, विवेक आनंदधीर, नागेश्वर साहू का विशेष सराहनीय रहा है।

You cannot copy content of this page