DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन लोग मिलकर चलाते थे मालीघोरी के जंगल में खुद का अवैध शराब भट्टी, 135 पव्वा शराब बरामद, पहुंचे सलाखों के पीछे

बालोद। अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया। जिसके प्रभारी प्रशिक्षु डी.एस.पी दीपक कुमार भगत के टीम के द्वारा जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मालीघोरी के जंगल में अवैध रूप से शराब की बिक्री चल रहा। सूचना पर टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम क्रमशः चेतन निषाद पिता परस निषाद उम्र 36 साल ग्राम कोरगुड़ा, लोमेश गौतम पिता त्रिलोक गौतम उम्र 26 साल ग्राम मालीघोरी,संतोष निषाद पिता नरसिंग यादव उम्र 38 साल ग्राम मालीघोरी थाना व जिला बालोद बताया। जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 135 नग देशी प्लेन शराब कुल कीमती 10800 रू. बिक्री रकम 6300 रू.को बरामद कर अप.क 570/22 धारा 34(2), 59 (1) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।
उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु डी.एस.पी दीपक कुमार भगत, उपनिरीक्षक नंदकिशोर सिन्हा, आरक्षक मनीष राजपुत, प्रहलाद कुर्रे, नागेश्वर साहू का सराहनीय भुमिका रही।

You cannot copy content of this page