DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोको पायलट के परिवार से की गई अपील: ना दें बेवजह की टेंशन, ट्रेन परिचालन में पड़ता है असर

बालोद। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल परिचालन विभाग द्वारा रनिंग कर्मचारियों का पारिवारिक संपर्क व सुरक्षा समारोह का आयोजन रेलवे इंस्टीट्यूट वार्ड 26 दल्लीराजहरा में किया गया।

जिसमे रायपुर मंडल के ADEE(OP) राजीव सोनी , CLI बी के राय , CLI एच के यादव का रेलवे विभाग के रनिंग कर्मचारियों संरक्षा व् सुरक्षा सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओं पर रनिंग स्टाफ के परिवार के सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की गई व् सीधा संवाद किया गया। रायपुर मंडल के ADEE(OP) द्वारा कहा गया कि रेल्वे विभाग में लोको पायलट की अहम भूमिका होती है। लोको पायलट को ट्रेन चलाने के साथ साथ सभी लोगो की जिम्मेदारी भी होती है ।लोको पायलट को ट्रेन चलाते समय सिग्नल को ध्यान में रखते हुए सचेत होकर ट्रेन चलाने कहा गया। ताकि SPAD दुर्घटना होने से बचा जा सके। जिसके लिए घर पर पूर्ण विश्राम और परिवार का माहौल शांति पूर्वक होना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि लोको पायलेट ड्यूटी में जानें व आने का कोई समय सीमा निर्धारित नही रहता है। इसलिए परिवार के सभी सदस्यों को लोको पायलेट के पूर्ण विश्राम, तनाव निवारण के लिए योग मैडिटेशन, खानपान व् स्वस्थ जीवन शैली के निर्वहन में इनकी सहयोग करने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश कोष्टा DRZ CLI , चालक नियंत्रक खुशाल सिंह ठाकुर, चालक नियंत्रक टी रमना राव वार्ड पार्षद टी ज्योति उपस्थित थे। इस समारोह में खुशाल सिंह , सन्तोष डडसेना, थानेश्वर देशमुख, एम एल सिन्हा, विकास पटेल इन समस्त लोको पायलट द्वारा ट्रेन परिचालन के दौरान होने वाली असुविधाओं को रायपुर मंडल के अधिकारियों के समक्ष विचार व्यक्त किया। इस बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ मण्डल विद्युत अभियंता श्री बी एन पटेल के द्वारा लोको पायलट एवम उनके परिवार को सुरक्षा संबंधित संबोधन किया गया।

You cannot copy content of this page