पारंपरिक तरीकों से हुआ सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड में देवउठनी तुलसी विवाह,देखिए तस्वीरें



बालोद। सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में 23 नवम्बर को पूरे हर्षोल्लास एवम विधिवत देवउठनी का पर्व मनाया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री मानसिंग मानकर सेवानिवृत्त प्रधानपाठक एवम उनकी पत्नी ने बाजे गाजे के साथ भगवान लड्डू गोपाल की बारात लेकर विद्यालय आये । विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय के अध्यक्ष कश्चित साहू एवम समस्त आचार्य दीदियों ने उनका स्वागत किया । स्वागत उपरांत विद्यालय के आचार्य श्री विकाश शर्मा के द्वारा भगवान एवम तुलसी महारानी का विधिवत पूजन कराया गया। भगवान की कथा का वाचन कर भोग लगाया गया और अंत में आरती किया गया। तुलसी माता को तेल हल्दी श्रृंगार चढ़ाया गया।

7 परिक्रमा कर अभय वरदान की कामना किया गया । पूजा के बाद विद्यालय के भैया बहनो एवम ग्रामीणजनों को सेवई का प्रसाद वितरण किया गया ।

विद्यालय के अध्यक्ष कश्चित ने अपने वक्तव्य में कहा कि तुलसी विवाह करने से कन्यादान का फल प्राप्त होता है। उन्होंने सभी को देवउठनी की शुभकामना दिए । अंत में सभी भैया बहनो ने सुंदर नृत्य किया । उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ आचार्य जितेंद्र सिन्द्राम, कामिनी यदु , त्रिवेणी साहू , हरिप्रिया वैष्णो , सुरुचि साहू , देवेश बघेल, चंद्रमुखी साहू, पूजा निषाद , राखि ठाकुर एवम ग्रामीण जनो की उपस्थिति रही ।

You cannot copy content of this page