DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तांदुला डैम में हुआ मितानिन दिवस का आयोजन, एक दूसरे का सम्मान कर मनाया गया दिवस

बालोद। 23 नवम्बर मितानिन दिवस के अवसर पर बालोद, झलमला ,और परसोदा की मितानिन बहनों ने तांदुला डैम में पहुंचकर एक दूसरे का गुलाल लगाकर सम्मान कर मितानिन दिवस मनाया।

इस अवसर पर महेश्वरी साहू, लीलेश्वरी साहू ,छवि साहू, श्वेत ,पुष्प ,रेखा, राजेश्वरी ,जीतेश्वरी,सुनीति, खेदिन,कांति,मीनाक्षी, झामीन,सत्यवती,लक्ष्मी,सरस्वती आदि उपस्थित रहे।
बालोद की मितानिन छवी सार्वा ने बताया कि प्रतिवर्ष प्रतिनिधियों द्वारा मितानिन दिवस के अवसर पर हम मितानिनों को सम्मानित कर मितानिन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष आचार संहिता लगने के कारण हम मितानिन बहने स्वयं से ही मितानिन दिवस मना कर अपना खुशी जाहिर किए। क्योंकि छोटी छोटी खुशियों में ही बड़ी खुशी मिलती है। दिवस के अंत में सभी मितानिनों ने एक साथ डैम में मोटर बोट का भी लुफ्त उठाया।

You cannot copy content of this page