DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डॉक्टर बी. एल. साहसी (व्याख्याता)छत्तीसगढ़ शिक्षा रत्न से हुए सम्मानित

डौंडीलोहारा। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल किल्लेकोडा में पदस्थ डॉक्टर बी .एल .साहसी (व्याख्याता) छत्तीसगढ़ शिक्षक रत्न से सम्मानित हुए।

2014 से लेकर आज तक ,शासकीय हाई स्कूल किल्लेकोडा को प्रकाश में लाने की उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी ,कहते हैं दुनिया में कोई भी चीज असंभव नहीं है। लगातार कोशिश करते रहने से सफलता एक न एक दिन कदम चुमती है ,

ऐसे ही एक गाथा बालोद जिला के वनांचल क्षेत्र में स्थित डौंडी लोहारा विकासखंड के अंतिम छोर में बसे वनांचल क्षेत्र ग्राम- किल्लेकोडा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ डॉक्टर बी. एल. साहसी ,जो कि अपने अथक प्रयास के फलस्वरूप विद्यालय में अनेक प्रकार की गतिविधियां संपादित करवाते रहे हैं ,जिनकी चर्चा पूरे गांव में आए दिन होते रहती है ,उनकी मेहनत और प्रयासों के फल स्वरुप 2014 से अब तक कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 90% से अधिक रहा है।

उनके मार्गदर्शन में शाला प्रबंधन समिति के प्रयास से हाई स्कूल परीक्षा केंद्र ,तथा हायर सेकेंडरी उन्नयन हुआ डॉक्टर साहसी एक अच्छे प्रवक्ता तथा कुशल संचालक भी है, जिनके मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं का शासन के आदेश अनुसार विभिन्न प्रकार की शालेय गतिविधियांऔर कार्यक्रम संचालित होते रहे हैं ।उन्होंने जल संरक्षण, बेटी -पढ़ाओ ,बेटी -बचाओ, नशा मुक्ति अभियान, तथा कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर आफ लाइन तथा ऑनलाइन कक्षा का संचालन किया जो की शासकीय हाई स्कूल किल्लेकोडा के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि रही है ।ज्ञात हो कि आपने कोरोना कल के दौरान चार महत्वपूर्ण पुस्तकों की रचना की है जिसका भविष्य मे विमोचन होना है,आपकी प्रमुख रचनाएं हैं जिनमें– जल संरक्षण राजनांदगांव रियासत के सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और आर्थिक इतिहास (1900 से1947), बस्तर की क्रांतिकारी एवं वीरांगनाओं का इतिहास शामिल है। डॉ . साहसी व्याख्याता को उनके भागीरथ प्रयास के फल स्वरुप 2023 के शिक्षा रत्न छत्तीसगढ़ पुरस्कार से नवाजा गया ।फलस्वरूप समस्त स्टाफ की ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित किये हैं। साथ में शाला प्रबंधन उन्हें गाडा- गाडा बधाई प्रेषित किये हैं।स्टाफ की ओर से प्रमुख है- अजय मुखर्जी( प्राचार्य),वाय .एस. मरकाम (व्याख्याता) ,सी.जी. पटेल व्याख्याता, जे.पी बांधव व्याख्याता, हेमेंद्र साहू व्याख्याता, घनश्याम पटेल व्याख्याता, श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम, ललित देवहारी, श्रवण यादव ,कुशल देवदास राजाराम तरम शाला प्रबंधन समिति( अध्यक्ष) श्रीमती ललिता गांवरे (सरपंच) , वीरेंद्र कुलहार्य सदस्य, गैंदलाल ताराम सदस्य, गुलाब भाई शर्मा सदस्य ,अशोक सिन्हा सदस्य, अधन सिन्हा सदस्य, मंगलसिंह गांवरे, इंद्रजीत सिंह सिन्हा, निर्भय भंडारी सदस्य, केशु सिन्हा, मन्नू लाल विश्वकर्मा, छन्नू लाल भंडारी, राष्ट्रगान समिति की ओर से -धर्मेंद्र निषाद, भगवानी निषाद, धन्नू यादव, विनोद यादव, नरेंद्र यादव, दिलीप गुजराती, दिलीप बाफना, प्यारेलाल निषाद, गिरधारी लाल कोसमा, डॉक्टर वासुदेव साहसी प्रध्यापक ,श्रीमती डा. किरण साहसी, राजेश साहसी आयकर अधिकारी, श्रीमती नम्रता साहसी, श्रीमती ममता साहसी, डोमेन्द्र साहसी एन.एस. यू.आई. विधानसभा अध्यक्ष, आसू, श्रृंगी साहसी, काजल साहसी, हर्षित साहसी, नेहुल साहसी एवं समस्त साहसी परिवार , माखनलाल गजेंद्र, रामाधार गजेंद्र ,शत्रुघ्न गजेंद्र ,दुष्यंत गजेंद्र,पत्रकारों की ओर से- श्री जयेश ठाकुर, पवन देवांगन, गप्पू सांखला, देवनारायण सिन्हा, राकेश शुक्ला, बृजमोहन तिवारी, आदि ने ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित कर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की ।

You cannot copy content of this page