DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में पद्मश्री शमशाद बेगम को राज्यपाल ने किया सम्मानित

बालोद। बालोद जिले के लिए गौरव का क्षण है कि नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली पद्मश्री शमशाद बेगम को राज्यपाल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया है। राजभवन रायपुर में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में शमशाद बेगम को महामहिम राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के द्वारा प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। पद्मश्री शमशाद बेगम को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस आयोजन में 17 राज्य के प्रतिनिधित्व करने वाले समाज प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलको भी उपस्थित रहे। शमशाद बेगम को इस उपलब्धि पर घनश्याम दास वैष्णव, दीपक यादव, भीमेश्वरी शांडिल्य, पुष्पा साहू, जागेश्वरी देशमुख, गीता ठाकुर, लिखी साहू, आभा साहू, रजत ठाकुर, सहित अन्य महिला कमांडो ने भी बधाई प्रेषित की।

You cannot copy content of this page