DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अच्छी पहल जिन गौ माताओं का कोई नहीं , उनके लिए हम , इस नारा को सच करते हुए ग्राम संबलपुर के गौ सेवकों ने सभी बेसहारा गौ माताओं को कराया खिचड़ी का भोजन

बालोद। आज के इस युग में जहाँ गौ माता की कोई सुध नहीं ले रहा उन्हें कोई अपने पास रखना नहीं चाह रहा , उस युग में सच्चे सेवकों की भी कमी नहीं , क्यूँकि जब जब इस कलियुग में परेशानी गौ माता पर आयी है तब – तब सच्चे गऊ सेवकों ने गौ माता के लिए , उनके सहायता के लिए कार्य किया है , इसी बात का सच्चा उदाहरण बालोद ज़िला के ग्राम संबलपुर में दिखा ।

जहां बुजुर्गों के साथ साथ युवाओं ने भी ठाना है की अब अपने गाँव व गाँव के आस – पास कोई भी गऊ माता रोड पर नहीं दिखेगी । क्यूँकि कही ना कही रोड पर रहने वाली गऊ माताओं की लगातार दुर्घटना के साथ -साथ मृत्यु हो रही थी , इसी सब चीजो को देखते हुए ग्राम संबलपुर के उप सरपंच श्री तोमन लाटिया जी व पूरे ग्राम के गौ सेवक ने यह ठाना की हम सभी गउ माता को , ख़ुद से एक गौठान बनाकर उनके रहने व खाने की व्यवस्था रोज़ करेंगे ।

और इसी के साथ साथ गोवर्धन पूजा के पावन उपलक्ष्य में ग्राम संबलपुर के सभी गो सेवकों ने लावारिस सभी गौ माताओं को भोजन ( खिचड़ी , खिलाकर ) पुण्य फल अर्जित किया ।
इस गाँव के ऐसे पुनीत कार्य को देखते हुए । पूरे प्रदेश के सभी लोगो के लिये एक अच्छा उदाहरण है ।
इस पुण्य कार्य में
ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष श्री तोमन सिंह लटिया जी एवं
मोहन जोशी ( गौ ठान अध्यक्ष ) ,उसेंन ( उपाध्यक्ष ) अश्वनी शर्मा ( संरक्षक ) , गैन्दलाल .( सचिव )
अनिल पटेल , नवीन शर्मा , गौतरहिया जोशी , कृष्णा पटेल , यूसेन( उपाद्याक्षज) , शिव कुमार भुआर, लाल सिंह पटेल , पूरण जोशी , मन्थिर पटेल , गौतरियाँ साहू , हरेंद्र साहू , रामबिलास पटेल , कीर्तन साहू , भागी साहू , रैन साहू , प्रेमलाल उर्वशा , भूनेश्वर साहू , अघनु पटेल , कौशल शर्मा , छगन साहू व अभय साहू जी । एवं अन्य 80 सक्रिय सदस्य । ने अपना अमूल्य योगदान दिया ।

You cannot copy content of this page