भोइनापार में धूमधाम के साथ मनाई दीपावली का पर्व, गोवर्धन पूजा पर गौमाता को खिलाई खिचड़ी एवं घरो मे बने पकवान कद्दू कोचई खिलाई



बालोद /लाटाबोड़ । ग्राम भोइनापार में दीपावली पर्व पर गोवर्धन पूजा के दिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई।

जहां ग्वाल एवं यादव समाज द्वारा आकर्षक वेशभूषा से सज संवर कर पूरे गांव में गली भ्रमण कर दोहा गाते हुए नृत्य किया गया। कार्यक्रम का ग्रामीण पूरे आनंद लिया। डांग डोरी पुरी गलियों मे भ्रमण किया। भोईनापार मे गौरा चौरा सें साहड़ा देव तक आकर पूजा अर्चना किया।

दीपों का पर्व दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा में पशुधन को खिचड़ी खिलाकर घर में बने पकवान कद्दू कोचाई सब्जी खिलाकर पर्व को मनाया कार्यक्रम के अंत मे गोबर की तिलक लगाकर अपने से बड़ो का आशीर्वाद लिया एवं सुख समृद्धी की कामना की। सुख समृद्धी , आपसी भाईचारे के साथ. मनाये। भोईनापार सहित आसपास के गांव परसाही लाटाबोड़ खपरी मोंगरी मे मनाई , सुबह सें लेकर शाम तक आतिशबाजी देखने को मिली। छोटे छोटे बच्चे पटाखे फोड़ते पर्व का आंनद लिया। शासन की निर्देशो का पालन करते हुए आचार संहिता का पालन किया गया । त्यौहार शांतिपूर्वक मनाई। वही दूसरे दिन कल अनेक गावों मे मातर उत्सव मनाया जाएगा ।

You cannot copy content of this page