DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दीपावली पर एक दिया ( दीपक) शहीदों के नाम की सन्देश शहीदों को किया नमन

राजनांदगांव। एक दिया ( दीपक) शहीदों के नाम की सोच लेकर दीपावली की शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मिटटी के दियो से जय हिन्द लिखकर उन वीर शहीदों को नमन किया गया जिन्होंने हमारी रक्षा के लिए अपनी जान गँवा दी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के वरिष्ठ स्वयंसेवक विनोद कुमार टेम्बुकर ने अपने ग्राम मलाईडबरी के गौरा गौरी चौक में ग्राम की बहनो एवं ग्राम वासियों द्वारा यह कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के जितेश्वरी, टिकेश्वरी, देविका, इशिका, जंत्री, नीता,ज्योति,भुपेश्वरी यामिनी ने अपनी अहम भूमिका निभायी।

You cannot copy content of this page