DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने दीपावली के शुभ अवसर और ठण्ड को ध्यान रखते हुए जरूरतमंदों को किये वस्त्र दान

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य डॉ के. एल. टांडेकर जी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि एवम् प्रो. करुणा रावटे के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा फुटपाथ , ओवर ब्रिज के नीचे बैठे गरीब निर्धन एवं रेलवे स्टेशन,

मंदिरो में निर्धन लोगों को दीपावली के शुभ अवसर पर कुछ कपड़े मिठाईयां और ठण्ड को ध्यान में रकजते हुए गर्म कपड़े दान किया गया।

स्वयंसेवियों का कहना है कि दीपावली और ठण्ड का मौसम सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि गरीबों के लिए भी और निर्धन असहाय लोगों के लिए भी है इसलिए कपड़े मिठाइयां और गर्म कपडे दान किए गए । इस कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक दीपक कोसमा, विनोद कुमार टेम्बुकर , मनीष टांडेकर, स्वयंसेवक अभिषेक देवांगन, राहुल तिवारी, शिवम यादव, टेमेंद्र गंजीर एवं स्वयंसेविका शालिनी देवांगन, टिकेश्वरी देवांगन, स्नेहा साहू, गीतांजली साहू, प्रगति साहू, दिव्या यादव, दिव्या निषाद, रेशमा साहू, शोभना निषाद, वर्षा बंजारे एवं समस्त स्वयंसेवी का भी सम्पूर्ण योगदान रहा।

You cannot copy content of this page