प्रज्ञा विद्या मंदिर बघमरा में आयोजित की गई मटका सजाओ और रंगोली प्रतियोगिता



बालोद ।जिले के समीप स्थित ग्राम बघमरा में संचालित प्रज्ञा विद्या मंदिर मे कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं संचालित है , जहां दीपावली के अवसर पर विद्यालय में मटका सजाओ और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए डांस और विभिन्न गेम्स रखा गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

विद्यालय की प्रधानाचार्य मनीषा यादव ने सभी बच्चों और टीचर्स को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में कविता विश्वकर्म , गायत्री कुंभकार , रितु साहू , लीना साहू , रेखा भारद्वाज, इंद्राणी साहू , रेखा श्रीवास्तव, भूमिका साहू , डिलेश्वरी पटेल, निशा साहू , ज्योति , लक्ष कुमार साहू ये सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page