DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जन्मदिन के अवसर पर नागेंद्र सिन्हा ने 36वीं बार किया रक्तदान

बालोद। ग्राम परसोदा निवासी डॉ. बिस्मभर सिंह सिन्हा (प्रदेश कोषाध्यक्ष सिन्हा समाज) के पुत्र नागेंद्र सिन्हा ने जिला अस्पताल बालोद पहुंच कर ब्लड बैंक स्टाफ डा अजय साहू, उत्तम टंडन, दिलीप कुमार, अभिमन्यु करपाल व हिना धुर्वे के उपस्थिति में अपना बी पाजिटीव ब्लड ग्रुप का 36वीं बार रक्तदान किया।

रक्तदान कर नागेंद्र सिन्हा ने कहा कि हमारे शरीर से निकला रक्त किसी कि जिंदगी बचा दे, इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है।

रक्तदान करने से कितना सुकून मिलता है इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। खुशी के मौके पर रक्तदान करने से आत्मीय संतुष्टी मिलती है।

हमें कम से कम तीन माह के अंतराल में रक्तदान करना ही चाहिए। ताकि रक्त की कमी से मरने वाले लोगों को जीवनदान मिल सके। इस नेक कार्य के लिए पार्थ साहू, धर्मेंद्र सिन्हा, शिवम् सिन्हा, शशिकांत साहू, ओमप्रकाश शांडिल्य, सीमन साहू, थानेस्वेर साहू, दीपक सिन्हा, शेखर मरकाम, शीतल कौशिक, कुलदीप सिन्हा, नीलकमल गंगेश्वर व सूर्यकांत यादव के साथ अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page