DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद उपकेंद्र से निकलने वाली 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र के विभिन्न क्षेत्रों में 04 नवम्बर को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

बालोद।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड बालोद के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि बालोद वितरण केंद्र के अंतर्गत दीपावली पूर्व लाईन सुधार एवं एनएच-30 लाईन विस्थापन कार्य किया जाना है। जिसके अंतर्गत 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र बालोद से निकलने वाली समस्त 11 के.व्ही. फीडरों की विद्युत आपूर्ति शनिवार, 04 नवम्बर को सुबह 09.30 बजे से दोपहर 02 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि बालोद उपकेंद्र से निकलने वाले समस्त फीडर के अंतर्गत सदर रोड, आमापारा, पाण्डेयपारा, सिंचाई काॅलोनी, बस स्टैण्ड, रेलवे काॅलोनी, गंजपारा, मरारपारा, नयापारा, शिकारीपारा के आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

You cannot copy content of this page