DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रथम संस्था और कोटक बैंक की मदद से मिला 10 को रोजगार

बालोद। आज स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिग सेंटर, अंजोरा भिलाई के हॉस्पिटालिटी के 10 छात्र-छात्राओं ऑफर लेटर वितरण किया गया।
ऑफर लेटर वितरण कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री मिंटू पाल जी, सीनियर मैनेजर- कोटक महिंद्रा बैंक दुर्ग एवं मुख्य अतिथि अमरजीत सिंग गिल चीफ मैनेजर भिलाई दुर्ग उपस्थित रहे।
अतिथियों का तिलक गुलाल से स्वागत कर सेंटर विजिट में हाउसकीपिंग ,फूड एंड बेवरेज कक्षा, हॉस्टल निरीक्षण किया गया, विजिट में हॉस्पिटालिटी कोर्स की बारीकियां को समझा, छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथि द्वारा छत्तीसगढ़ महातारी प्रतिमा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम शुरुआत हुई।

हॉस्पिटालिटी प्रोग्राम असोसिएट चंद्रजीत यादव ने प्रथम विभिन्न कार्यक्रमों की सविस्तर जानकारी दी गई, स्किलिंग के कार्य के बारे में सभी को अवगत करवाया गया। कंटेंट टीम मेम्बर महेंद्र कुमार मरकाम ने हॉस्पिटालिटी कंटेट एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया सबंधित जानकारी दी। सेंटर हेड सुभाष डोंगरे ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

10 युवाओं को मिला ऑफर लेटर-


हॉस्पिटालिटी अंजोरा के छात्रा खुशबू निर्मलकर, कुमकुम साहू, संध्या साहू, रेणुका कोर्राम का प्लेसमेंट रोमन पार्क हॉटल दुर्ग में हुआ है, मासिक सैलरी 8500 रुपये है। राजस्थान हॉटल प्रताप निवास जोधपुर में 3 युवाओं का प्लेसमेंट हुआ , सागर कुमार केवरत्य, सागर , रविकांत 10 हजार मासिक सैलरी है। बेबीलोन कैपिटल रायपुर में चमन, मानिक को 8000 रुपये एवं हैदराबाद रामोजी फ़िल्म सिटी में पंकज कुमार का प्लेसमेंट 10000 रुपये सैलरी में हुआ है। इन सभी प्लेसमेंट छात्राओं को भोजन आवास की व्यवस्था निःशुल्क है ।
इस ऑफर लेटर वितरण कार्यक्रम में सेंटर स्टाफ धनेश्वर साहू, हिरमत साहू, हसीना नेताम, हेमन्त दास , EDP कार्यक्रम समन्वयक भोजराम साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page