DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों द्वारा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि एवम् प्रो.करुणा रावटे के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर स्वयंसेवियों छात्र-छात्राओं प्राध्यापक अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए शपथ ली । राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने रन फॉर यूनिटी के तहत राष्ट्रीय एकता के लिए मैराथन दौड़ लगाई। सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन पूरे देश को एकीकरण और एक जूता करने में समर्पित रहा। इस मुहीम में काफी संघर्ष और चुनौती को स्वीकार करते देश को एकता में पिरोने का काम किया। उपरोक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना वरिष्ठ स्वयंसेवक विनोद स्वयंसेविक पूजा के साथ-साथ 200 स्वयंसेवी उपस्थित रहे ।

You cannot copy content of this page