DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सामान्य प्रेक्षक श्री केशवेंद्र कुमार ने किया नाम निर्देशन पत्रों के संवीक्षा के कार्य का अवलोकन

बालोद।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए बालोद जिले के लिए नियुक्त किए गए सामान्य पे्रक्षक श्री केशवेंद्र कुमार ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए नाम निर्देशन कक्ष में पहुँचकर नाम निर्देशन पत्र के संवीक्षा के कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page