DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौण्डी परियोजना के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में किया गया मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

रंग-बिरंगे रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

बालोद।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निरतंर विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ।

इसके अंतर्गत आज महिला एवं बाल विकास विभाग के डौण्डी परियोजना के अनेक ग्रामों में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने रंग-बिरंगे रंगोली बनाकर आम लोगों को आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान तिथि 17 नवंबर को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। जिससे कि बालोद जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके। इस दौरान ग्रामीणों एवं महिलाओं को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई गई।

You cannot copy content of this page