DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला मुख्यालय बालोद पहुँचे सामान्य प्रेक्षक श्री केशवेन्द्र कुमार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षक का दायित्व निर्वहन करेंगे

निर्वाचन संबंधी शिकायत एवं समन्वय हेतु विश्राम गृह बालोद में
मुलाकात का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निर्धारित

बालोद।
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा 2008 बैच के आईएएस अधिकारी श्री केशवेन्द्र कुमार को विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए बालोद जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रेक्षक श्री केशवेन्द्र कुमार का निर्वाचन संबंधी शिकायत एवं समन्वय हेतु आमजनों से मुलाकात का समय विश्राम गृह बालोद में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय के पश्चात् पे्रक्षक श्री कुमार से उनके मोबाइल नम्बर 7587016572 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। सामान्य प्रेक्षक श्री केशवेन्द्र कुमार के लाईजनिंग हेतु सहायक संचालक जिला कौशल प्रशिक्षण केंद्र श्री विकास देशमुख की ड्यूटी लगाई गई है।

You cannot copy content of this page