DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुरूर गुरुर से भागे,, घोटिया चौक में पकड़ाए,कार में मिला 40 हजार का गांजा, तस्करी करते दो आरोपियों को बालोद पुलिस ने पकड़ा

बालोद। बालोद पुलिस ने कार से गांजे की तस्करी कर रहे दो लोगों को पकड़ा है। जिनसे 40 हजार रुपए का गांजा जब्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुषील कुमार नायक के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुऐ अवैध शराब, जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्यावाही व प्रतिदिन वाहन चेकिंग करने का आदेश के परिपालन में अगामी विधानसभा चुनाव को देखते मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग के वर्ना कार वाहन CG 07 AF 7777 में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ रखकर अपने कार को अधिक स्पीड में भगाते हुऐ पुरूर-गुरूर से बालोद की ओर आ रहा है। सूचना पर घोटिया चौक झलमला के पास सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर बेरिकेटिंग कर वर्ना कार को रोकर पकड़े गये व्यक्ति से पुछने पर अपना नाम.मेहराज खान पिात स्व.श्री शेर खान उम्र 45 साल साकिन वार्ड क्रमांक 06 मोतीपुर विवेकानंद चौंक थाना चिाखली राजनांदगांव, .अब्दुल जलील पिता स्व.श्री महबुब खान उम्र 53 साल साकिन वार्ड क्रमांक 13 गौरी नगर थाना चिखली राजनांदगांव का रहने वाला बताये। जो वर्ना कार में एक थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 4.300 कि.ग्रा. कीमती 40,000/-रूपये रखे हुये थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 4.300 मादक पदार्थ कीमती 40,000/रुपये, कार कीमती 6,00,000/रुपये, जुमला कीमती 6,40,000 रुपये को जप्त कर मौके पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा को कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपियों के विरूद्व थाना बालोद में अपराध क्रमांक 512/2023 धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया। न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही में थाना बालोद के उपनिरीक्षक नंदकिषोर सिन्हा, सउनि पारख राम साहू एवं थाना बालोद के सभी स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You cannot copy content of this page