DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जय श्री राम: अयोध्या में काव्यपाठ करेंगे बालोद के साहित्यकार अशोक आकाश एवं अखिलेश्वर मिश्रा

बालोद। भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या में निर्मित विशाल श्री राम मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय कवि संगम का दसवॉं राष्ट्रीय अधिवेशन 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित है, ज्ञात हो कि राष्ट्रीय कवि संगम का अधिवेशन प्रत्येक दो वर्ष में किया जाता है। जिसमें पूरे भारत वर्ष के प्रत्येक प्रॉंत से साहित्यकारों की उपस्थिति रहती है। इस राष्ट्रीय साहित्यिक समागम में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार हिस्सा लेते हैं। उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल उर्फ बाबूजी द्वारा की जायेगी। राष्ट्रीय संरक्षक व वीर रस के ख्यातिप्राप्त कवि हरिओमं पवार, गिरीशपति त्रिपाठी महापौर अयोध्या, राष्ट्रीय महासचिव अशोक बत्रा, स्वामी श्री कमल नयन दास जी, स्वामी चिदानंद सरस्वती जी ऋषिकेश विशिष्ट अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने देश के विभिन्न प्रांत से विशिष्ट साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है। उक्त आयोजन में बालोद जिले से राष्ट्रीय कवि संगम के जिला संयोजक डॉ.अशोक आकाश एवं जिला अध्यक्ष अखिलेश्वर मिश्रा राष्ट्रीय अधिवेशन एवं कवि सम्मेलन में भाग लेकर बालोद जिले की साहित्यिक पताका अयोध्या तक फहरा रहे हैं। तीन दिवसीय उक्त आयोजन में राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध कवियों के संग बालोद जिले के कवि डॉ.अशोक आकाश एवं अखिलेश्वर मिश्रा भगवान श्री राम पर केन्द्रित कविता का पाठ करेंगे। उक्त आयोजन में बालोद जिले के उक्त साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति हेतु स्थानीय साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।

You cannot copy content of this page