बालोद। बुधवार की रात को ग्राम सांकरा ज में दशहरा उत्सव मनाया गया। इस दौरान गांव में राम और रावण दोनों दलों द्वारा भव्य झांकी शोभायात्रा निकाली गई। दोनों ही दलों के विभिन्न पात्र आकर्षण के केंद्र रहे। जय लंकेश और श्री रामचंद्र की जय के जयकारो के साथ पूरा गांव गूंज उठा।

बाजार चौक के पास लगभग 30 फीट का रावण तैयार किया गया था। जहां रात 9 बजे संक्षिप्त रामलीला मंचन के साथ राम बने पात्र द्वारा दशानन का पुतला दहन किया गया।

रात्रि में अहिबरन नवागांव के रामधुनी पार्टी की प्रस्तुति भी हुई।
