DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी से 05 फरवरी तक

बालोद।
गृह-सी विभाग छत्तीसगढ़ शासन विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ के अंतर्गत शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी से 05 फरवरी 2024 तक किया गया है। अपर कलेक्टर जिला बालोद द्वारा जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को इस परीक्षा में शामिल होने के ईच्छुक अधिकारी-कर्मचारियों से आवेदन प्राप्त कर नाम, पद नाम एवं कार्यालय का नाम 05 दिसंबर 2023 तक अनिवार्य रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियो के आवेदन के साथ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा शामिल होने वाले परीक्षा के विषय का नाम आदि का उल्लेख करते हुए सम्पूर्ण जानकारी 05 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से जमा करने के भी निर्देश दिए है। निर्धारित तिथि तक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त नही होने पर यह मान लिया जाएगा कि संबंधित कार्यालय में उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अब कोई अभ्यर्थी शेष नही है।

You cannot copy content of this page