DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जीत की मनोकामना के साथ हरदेलाल मंदिर में कुंवर निषाद ने चढ़ाया मिट्टी का घोड़ा,,,,

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद का आज ग्राम पंचायत मनकी,तेलीटोला ,भुरकाभाट,शिकारीटोला,हडगहन,घीना,डेगरापार हरदेवलाल बाबा देव दशहरा मड़ई में कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान रहा।

इस दौरान संसदीय सचिव ने बाबा हरदे लाल मंदिर में घोड़ा चढ़ाकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के खुशहाली के लिए प्रार्थना किया। कांग्रेस के प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद के पक्ष में कांग्रेस पार्टी के पंजा छाप वाले बटन को दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की आमजन से अपील की गई। इस दौरान ग्राम वासियों से मिलकर उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को जाना। लोगों ने बताया कि क्षेत्र की जनता कांग्रेस सरकार के मौजूदा कार्यकाल से बहुत संतुष्ट और खुश है और पुनः
कांग्रेस सरकार बनाने का निश्चय कर चुके हैं।जनसंपर्क कार्यक्रम में श्री कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, प्रशांत बोकाडे जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस बालोद, संजीव चौधरी, भूपेश नायक , इंद्रमण देशमुख , सागर साहू , ब्लॉक के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page