DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 दल्लीराजहरा परियोजना की महिलाओं ने सुआ नृत्य की प्रस्तुती कर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

बालोद।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बालोद जिले में निरंतर विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले में स्वीप गरबा महोत्सव, मतदाता जागरूकता रैली, नुक्कड़-नाटक की प्रस्तुति तथा दीवाल लेखन आदि विभिन्न प्रकार की गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही है। जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के दल्लीराजहरा में आज महिलाओं के द्वारा सुआ नृत्य की प्रस्तुति के माध्यम से मतदाताओं एवं आम नागरिकों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित सुमधुर सुआ गीत की प्रस्तुति कर देश की लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

You cannot copy content of this page