DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद ब्रेकिंग: बालोद से लोहारा राजनांदगांव मार्ग पर चलती बोलेरो में लगी आग, बाल-बाल बचे दर्शनार्थी, रास्ता हुआ बंद

बालोद। मंगलवार की दोपहर 12 बजे के आसपास बालोद से डौंडी लोहारा राजनांदगांव मार्ग पर तरौद के पास एक बोलेरो में अचानक आग लग गई। जानकारी अनुसार इस बोलेरो में डोगरगढ़ मां बमलेश्वरी के दर्शन करने गए श्रद्धालु लौट रहे थे। जैसे ही बोलेरो से धुआं निकलना शुरू हुआ ड्राइवर सहित दर्शनार्थी सतर्क हो गए और तत्काल गाड़ी से बाहर निकाल कर अपनी जान बचाए। देखते ही देखते बोलेरो तेज आज की लपटों में आ गया और खाक होने लगा। घटना की भयावह स्थिति को देखते हुए आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को खबर की और रास्ता बंद कराया गया। खबर लिखे जाने तक की स्थिति में अभी भी उक्त बोलेरो काफी जल रहा है पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। आग कैसे लगी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं घटना में किसी भी व्यक्ति को हताहत नहीं हुआ है। समय रहते बोलेरो में सवार लोगों ने वाहन से उतरकर अपनी जान बचा ली। तो वही आग तेज होने के कारण राहगीरों को आने जाने से मना कर दिया गया ।आग पर काबू पाने के बाद ही रास्ता खोला जाएगा। घटना तरौद में अमलीडीह मोड़ के पास हुई है।

You cannot copy content of this page