DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधानसभा आम निर्वाचन 2023मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत की जा रही है निरंतर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

महिला कमाण्डों के द्वारा घर-घर पहुंचकर किया जा रहा है
मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित

बालोद।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निरंतर विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसके अंतर्गत रविवार 15 अक्टूबर को गुण्डरदेही विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में महिला कमाण्डों के द्वारा विभिन्न घरों एवं गांव चैपालों में पहुँचकर आम लोगों को आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को मतदान तिथि 17 नवंबर को जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु अपने परिजनों के अलावा अपने आस पड़ोस एवं परिचित के लोगों को भी अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा। इसके साथ ही जिले के डौण्डी परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

You cannot copy content of this page