DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विभिन्न गांवों में विकास कार्यों की संसदीय सचिव निषाद ने दी सौगात

बालोद। संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुन्देरा में सी.सी रोड बजार चौक ,शीतला मंदिर में सामुदायिक भवन, कबीर आश्रम में आहाता निर्माण , सी.सी रोड निर्माण बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया।

इस दौरान संसदीय सचिव जी ने ग्रामीणों को संबोधित करते कहा कि गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से श्रीमती सोना देवी देश लहर जी अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, श्री पुष्पेंद्र चंद्राकर जी सदस्य जिला पंचायत, श्री भोजराज साहू जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, श्री डोमन देशमुख जी अध्यक्ष सरपंच संघ, श्री सलीम खान जी जोन अध्यक्ष, श्री मानसिंह देश लहर जी, श्री लिखन निषाद जी, श्री कमलेश साहू जी सरपंच सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page