बालोद/ गुरुर। वैसे तो गांधी जयंती अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के सम्मान मनाया जाता है। लेकिन गुरुर ब्लॉक का एक ऐसा गांव है जहां पर गांधी जयंती पर तालाबंदी कर प्रदर्शन की तैयारी है। मामला स्कूल में शिक्षक की कमी का है। 14 में से आठ शिक्षक हैं। 6 शिक्षक की कभी वर्षों से बनी हुई है। हताश होकर ग्रामीणों ने तालाबंदी और आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को अल्टीमेट भी दे चुके हैं। गुरुर ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे ग्राम कोचवाही के हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक की भारी कमी है। जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बार-बार निवेदन के बावजूद विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते अब ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने लगा है। ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी की रणनीति तैयार कर ली है ।जिसके तहत जिला शिक्षा अधिकारी को 2 अक्टूबर को तालाबंदी को लेकर अल्टीमेटम दे दिया गया है। सरपंच भुवनेश्वरी यादव ने बताया ग्राम पंचायत कोचवाही में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोचवाही में शिक्षको की कमी है। जिसके कारण बच्चों का पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यहां स्वीकृत 13 शिक्षको में 08 शिक्षक वर्तमान में पदस्थ है। यहां प्राचार्य के 01 पद, हिन्दी शिक्षक के 02 पद, अंग्रेजी के 01 पद, गणित के 01 पद, और वाणिज्य के 01 पद, कुल 06 शिक्षको का पद रिक्त है। इन विषयों का शिक्षक नहीं होने से बच्चों का पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पत्रों के माध्यम से शिक्षको की कमी की समस्या से जिला शिक्षा अधिकारी को पूर्व में भी अवगत कराया जा चुका है। किन्तु अभी तक इस ओर ध्यान नही दिया गया। हम ग्रामवासी एवं शाला प्रबंधन समिति के निर्णय अनुसार यदि सोमवार 02 अक्टूबर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोचवाही में इन रिक्त पदों हेतु शिक्षको की पदस्थापना नहीं होती तो हम स्कूल में तालाबंदी करने पर विवश होगें जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी आपकी होगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोचवाही में शिक्षको की पदस्थापना की मांग को लेकर डीईओ कार्यालय में आवेदन और तालाबंदी की सूचना देने सरपंच पति रोहित यादव, ग्राम पटेल
विष्णु ठाकुर, महेश भुआर्य, उपसरपंच तैयब अली, पंचू देहारी, भागवत यादव आदि पहुंचे हुए थे।
गांधी जयंती के दिन इस गांव में ग्रामीण करेंगे आंदोलन,शिक्षक की कमी से परेशान करेंगे हायर सेकेंडरी स्कूल तालाबंदी
