DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुण्डरदेही में 03 अक्टूबर और बालोद में 04 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

बालोद।
जिले के विकासखण्ड मुख्यालय गुण्डरदेही के बैडमिंटन हाॅल में 03 अक्टूबर और जिला मुख्यालय बालोद के महादेव भवन गंजपारा में 04 अक्टूबर 2023 को प्लेसमेन्ट का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि प्लेसमंेट में कुल 08 नियजकों द्वारा 790 पदों पर भर्तियां की जाएगी। प्लेसमेन्ट का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में फ्लिफकार्ड प्रायवेट लिमिटेड में 400 पद, एसआर हाॅस्पीटल एंड रिसर्च ग्राम चिखली में 130 पद, दक्ष कंसलटेंसी रायपुर के 50 पद, नवा किसान बाॅयो प्लान्टेक रायपुर के 20 पद, नुट्रीन्टी क्राॅप केयर रायपुर के 20 पद, सुरक्षा कंपनी रायपुर के 100 पद, वेक्टर फाइनेंश प्रायवेट लिमिटेड के 50 पद एवं वेक्टर फाइनेंश के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही प्लेसमेंट कैंप में आवेदक आवश्यक दस्तावेजों 12वीं उत्तीर्ण के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पेनकार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। उक्त प्लेसमेंट कैंप में बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। बेरोजगारी भत्ता प्राप्त आवेदक अपना बेरोजगारी भत्ता प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होंगे।

You cannot copy content of this page