बालोद। सोमवार को पशु चिकित्सालय के पास डौंडीलोहारा में कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया मुख्य अतिथि द्वारा तहसील साहू सदन भवन का लोकार्पण किया जाएगा।

कार्यक्रम के अध्यक्षता टहल साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर करेंगे । अति विशिष्ट अतिथि लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और सुमन साहू जिला साहू संघ बालोद होंगे।

विशिष्ट अतिथि जितेंद्र साहू , विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा , अनिल लोढ़ा मंत्री प्रतिनिधि, अनीता साहू सभापति नगर पंचायत डौडी लोहारा ,नरेंद्र हिरवानी अध्यक्ष तहसील साहू संघ देवरी ,झुमुक लाल कोसमा सभापति नगर पंचायत डौंडीलोहारा रमेश कुमार सोनवानी संरक्षक तहसील साहू संघ देवरी सियाराम सर्वा पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौडी लोहारा पोषण बनपेला उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा और नगर पंचायत डौंडीलोहारा लोहारा के सभी पार्षद गण होंगे तहसील साहू संघ डौडी लोहारा का नवनिर्मित भवन का लोकार्पण सुबह 11:00 बजे से संपन्न किया जाना है । आयोजन कर्ता राजेंद्र प्रसाद साहू एवं उसके टीम तहसील साहू संघ डौडी लोहारा होंगे। जिसमें तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा और तहसील साहू संघ देवरी के सभी तहसील पदाधिकारी परिक्षेत्र अध्यक्ष ग्रामीण अध्यक्ष, अपने अपने टीम के साथ नवनिर्मित तहसील साहू संघ भवन लोकार्पण कार्यक्रम में सामाजिक बंधु सादर आमंत्रित हैं। जिसमें प्रातः 11:00 बजे भक्त मां कर्मा की मूर्ति स्थापना 12 बजे, 1:00 बजे सामाजिक चर्चा और एक से 2:00 बजे अतिथियों का उद्बोधन कार्यक्रम संपन्न होगा। जिसमें भक्त माता कर्मा और भगवान कन्हैया की मूर्ति समाज के दानदाता रोहित चंदन मालाकार एवं बसंती साहू कसही है। उक्त जानकारी नगर साहू समाज के पूर्व उपाध्यक्ष गोपी साहू ने दी।
