पेंडरवानी में बच्चों को मिली नए आंगनबाड़ी केंद्र की सौगात



गुरुर। ब्लॉक के ग्राम पेंडरवानी में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 का लोकार्पण एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम बुधवार को हुआ। जिसके मुख्य अतिथि सभापति कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत ललिता पिमन साहू थी। अध्यक्षता जनपद सदस्य डीगेश्वरी केशव बंधु ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीवराखन साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कुंज लाल साहू, सरपंच सत्यवान साहू, उपाध्यक्ष ग्राम विकास समिति नारायण लाल साहू, उप सरपंच खिलेश साहू, उपाध्यक्ष ग्राम विकास समिति सुदर्शन यादव, उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ गुरूर बेणीराम साहू आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page