रजक समाज ने भी की आगामी चुनाव में राजनैतिक दलों को टिकट देने की मांग

बालोद। छत्तीसगढ़ में अपनी आबादी को देखते हुए रजक समाज ने भी आगामी चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियों को समाज के प्रत्याशियों और दावेदारों को टिकट देने की मांग की है। राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर और बालोद निवासी प्रदेश महासचिव सुरेश निर्मलकर ने बताया की छत्तीसगढ़ निर्माण बाद आज तक किसी भी राजनैतिक दल ने समाज के व्यक्तियों को टिकिट नही दिया है। प्रदेश में समाज की जनसंख्या लगभग 12 लाख है। कुछ विधान सभा वार देखें तो समाज के मतदाता अकलतरा विधानसभा में 25 हजार, जैजपुर विधान सभा मतदाता 28 हजार , शक्ति विधानसभा मतदाता 32 से 35 हजार,बिल्हा विधान सभा 18 हजार, तखतपुर विधान सभा 20 हजार, बेलतरा विधान सभा 12 हजार , बलौदाबाजार विधान सभा क्षेत्र में 25 हजार, मालखरोदा विधान सभा 30 से 32 हजार और अन्य विधान सभा इलाके में 5 से 10 हजार मतदाता है। जो चुनाव में हार जीत को प्रभावित करता है। जिसे देखते हुए धोबी रजक समाज ने टिकिट की मांग की है।

You cannot copy content of this page