गैंगरेप की घटना से आक्रोश, आरोपियों के एनकाउंटर की उठी मांग, महिलाओं ने किया सरकार का पुतला दहन



बालोद। रक्षा बंधन पर अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधकर अपने रक्षा की दुआएं लेकर महासमुंद से रायपुर आ रही दो बहनों के साथ जिसमें से एक बहन नाबालिक हैं, के साथ खुलेआम हैवानियत की हद पार कर 10 से 18 दरिंदों द्वारा सामूहिक गैंगरेप कर पूरे प्रदेश के नारियों को दहशत के घेरे में ला खड़ा कर दिया है। जिसका बालोद की महिला शक्ति वाहिनी की बहनें एवं माताएं ने अपना आक्रोश दिखाते हुए उक्त हैवानों का तत्काल एनकाऊन्टर करने के लिए मांग प्रदेश की पुलिस प्रशासन व भूपेश सरकार से किया है।


इसी आक्रोश के चलते शाम 4 बजे बालोद के जय स्तंभ चौक में कानून व्यवस्था और छ.ग. सरकार का पूतला दहन व नारेबाजी किया की गई। नारियों को जो सुरक्षा ना दे वह सरकार निकम्मी है, प्रदेश के पुलिस प्रशासन होश में आओ, गैंगरेप के हैवानों का एनकाऊंटर करो एनकाऊंटर करो , आदि नारे लगाए।उक्त घटना से प्रदेश की समस्त महिलाओं में आक्रोश का माहौल है। पुतला दहन ने मुख्य रूप से मनीषा राणा, मुस्कान मनहर, राधिका, हर्षिता, कंचन मनहर, कल्पना आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page