DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर: राखी के दिन दो युवकों की मौत, बालोद के इस गांव में उठी दो दिन तक अर्थी

बालोद/गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम कनेरी में 2 दिन के भीतर दो सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना राखी के दिन हुई। कनेरी का रहने वाला रमेश पटेल राखी छोड़ने के लिए अपने ससुराल ग्राम मंदरौद ब्लॉक कुरूद जिला धमतरी जा रहा था। इस बीच ओवर टेक कर रही एक स्कूटी में सवार महिला के बैग के पट्टा से बाइक का हैंडल फस गया और रमेश सड़क पर गिर गया। सर फटने से मौके पर रमेश की कुम्हार खान के पास मौत हुई। स्कूटी सवार दंपति भी गिर पड़े। जिसमें पीछे बैठी महिला बगदाई निवासी रानी साहू भी घायल हो गई। जिनका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा है।

चाचा के सामने भतीजे की मौत

तेजराम पटेल, मृतक रमेश का चाचा है , ने पुरूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिनके मुताबिक 30.08.2023 को करीबन 10.30 बजे अपने मोटर सायकल से अपने घरेलु काम से ग्राम पुरूर जाने के लिए निकला था , मेरे आगे आगे मेरा भतीजा रमेश कुमार पटेल अपने मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 24 आर 6905 से कनेरी से पुरूर की ओर जा रहा था , कि करीबन 11.00 बजे ग्राम कुम्हारखान से आगे पहुंचे थे कि पीछे गुरूर तरफ से आ रही स्कूटी वाहन का चालक जिसका नंबर मैं नही देख पाया, के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ओवरटेक करते हुए रमेश कुमार पटेल के मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 24 आर 6905 को साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे रमेश कुमार पटेल मोटर सायकल सहित रोड पर गिर गया , रोड पर गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोंट आने से रमेश कुमार पटेल पिता स्व0 रामाधार पटेल उम्र 32 साल निवासी कनेरी थाना पुरूर की मौके पर ही मौत हो गई।

दुसरी घटना दंतेवाड़ा जिले के नकुलनार क्षेत्र में हुई है। जहां कनेरी के रहने वाले लोकेश साहू बिजली ठेकेदारी का काम करते थे। कुछ दिन पहले उनका अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्सीडेंट हुआ था। जो रायपुर में भर्ती थे। राखी के दिन ही शाम 6 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को गांव में लोकेश के शव का अंतिम संस्कार किया गया। लोकेश साहू अपनी पत्नी के साथ दंतेवाड़ा क्षेत्र में रहा करता था। जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी धर्मांतरण के चलते उनसे अलग हो गई थी। उनके कोई संतान नहीं है। गांव वालों ने मिलकर लोकेश का अंतिम संस्कार किया।

You cannot copy content of this page