DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिव महापुराण: टाउनहॉल में होगी महिलाओं के लिए ठहरने की व्यवस्था, नगर पालिका अध्यक्ष ने की तैयारी की समीक्षा

बालोद। पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण के आयोजन के संबंध में नगर पालिका परिषद की बैठक में हुए महत्वपूर्ण फैसले हुए। नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने सभी पार्षदों के समक्ष प्रस्ताव रखा कि टाउन हॉल, गांधी भवन व बुधवारी बाजार स्थित हाल को आम जनों के लिए रुकने के स्थल में परिवर्तित कर दिया जाए। जिस पर सभी पार्षदों ने अपनी सहमति जताई और यह प्रस्ताव पास हो गया। तय हुआ कि दल्ली रोड स्थित टाउन हॉल को केवल महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। गांधी भवन,बुधवारी बाजार हाल , नया बस स्टेंड स्थित रैन बसेरा को सभी के लिए निशुल्क रुकने स्थल के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सभी शौचालय इन पांच दिनों के लिए निशुल्क सुविधा प्रदान करेंगे। ठहरने के जगहों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनका फोन नंबर भी सार्वजनिक किया जाएगा। ताकि कोई भी फोन लगाकर रुकने की व्यवस्था के बारे में पता कर सके।

You cannot copy content of this page