गुरुर। जैसे-जैसे चुनाव का वक्त नजदीक आ रहा है। भाजपा और कांग्रेस माहौल बनाने में जुट गई है। एक दूसरे के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हो रहे हैं। इस क्रम में भाजपाइयों द्वारा गुरुर रेस्ट हाउस के पास रविवार को विधानसभा क्षेत्र स्तरीय धरना दिया गया और इस प्रदर्शन के बाद विधायक निवास घेरने के लिए निकले। जहां पुलिस की तगड़ी व्यवस्था के बीच वन विभाग कार्यालय के आगे नहीं बढ़ सके। इस दौरान लगभग आधे से पौन घंटे तक पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई तो वही हालात को संभालते हुए थाना प्रभारी भानु प्रताप साव सहित उनकी पूरी टीम मजबूती से डटे रहे और माहौल को शांत कराते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। इस दौरान आला अधिकारी एसडीओपी एक्का एसडीएम जीडी वाहिले, तहसीलदार सहित अन्य लोग भी पहुंचे हुए थे और भाजपाइयों को विधायक निवास तक पहुंचने नहीं दिया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। प्रमुख रूप से शराबबंदी और घोटाले, भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भाजपा यह प्रदर्शन कर रहे थे। भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि सत्ता में आने पर शराबबंदी की घोषणा करने वाले कांग्रेसी सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में है लेकिन अब तक इस दिशा में कुछ काम नहीं कर पाई है। सिर्फ बातें हवा हवाई हो रही है। आज शराब के चलते परिवारों की स्थिति बिगड़ रही है। महिलाएं और बच्चे इसके दुष्प्रभाव से ग्रसित हैं। प्रदर्शन में शामिल महिला भाजपा नेत्रियों ने सवाल उठाया कि स्वयं विधायक संगीता सिन्हा एक महिला और मां है उन्हें तो इस बात को समझना चाहिए कि शराब से किस तरह परिवार तबाह हो रहे हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष केसी पवार ने कहा कि बालोद विधानसभा क्षेत्र सहित पूरा छत्तीसगढ़ जुआ सट्टा शराब आदि अपराधों का गढ़ बन चुका है। पूरे 5 साल तक जमकर कांग्रेसी नेताओं ने मनमानी की है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आदित्य पिपरे ने भी शराबबंदी को लेकर जोर शोर से मुद्दा उठाया। वहीं कई नेताओं ने अवैध शराब बिक्री को लेकर भी आवाज बुलंद की। नेताओं ने कहा कि छग में कौशल विकास योजना ठप है। केंद्र सरकार का पैसा आया उसे डकार गए। युवाओं को कोई रोजगार नहीं मिला। सरकार शराब बंदी नहीं करवा पा रही। गांव में शराब बिकती गई। 14 साल के बच्चे भी इसके लत में हैं। हर गांव में 10 से 15 कोचिया हैं। युवाओं के भविष्य से छल ना किया जाए । इस दौरान कृष्णकांत पवार(जिलाअध्यक्ष भाजपा), पवन साहू(प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा), प्रीतम साहू(पूर्व विधायक), यज्ञदत्त शर्मा, कौशल साहू(मंडल अध्यक्ष गुरुर), प्रेम साहू(मंडल अध्यक्ष बालोद ग्रामीण), सुरेश निर्मलकर (मंडल अध्यक्ष बालोद शहर), सुशीला साहू(जिला उपाध्यक्ष), राकेश( छोटू) यादव, लोकेश श्रीवास्तव नरेंद्र सोनवानी, नरेश साहू, नंदकिशोर शर्मा(पूर्व जिलाउपाध्यक्ष), ईशा प्रकाश साहू, जनार्दन सिन्हा झालेन्द्र सिन्हा, चंदन सिन्हा, पालक ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा साहू, प्रतिभा चौधरी (पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), कीर्तिका साहू(जिला पंचायत सदस्य), खिलेश्वरी साहू(प्रदेश कार्यकारिणी म.मोर्चा) संध्या साहू(जनपद सदस्य) अजेंद्र साहू, भुवन साहू(महामंत्री मंडल गुरुर), मेहत्तर नेताम(महामंत्री, मंडल गुरुर) तेजराम साहू(कोषाध्यक्ष मंडल गुरुर), प्रेमलता साहू (अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद), जगदीश देशमुख(पि. वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी), राजेश दीवान, दुर्गानंद साहू,छगन देशमुख, सुरेंद्र देशमुख, आदित्य पिपरे(युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष), मनीष साहू(युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुरुर), पार्थ साहू(युवा मोर्चा अध्यक्ष बालोद) खेमलाल देवांगन(महामंत्री युवा मोर्चा), केसव राम बंधु, डिकेश्वरी केशव बंधु जनपद सदस्य, डामेश्वरी साहू उपाध्यक्ष मंडल गुरुर, पन्ना साहू(किसान मोर्चा गुरुर) उपस्थित रहे।
शराबबंदी और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को भाजपायों ने घेरा, गुरुर में विधायक निवास घेरने निकले नेताओं से हुई पुलिस की झूमाझटकी , जमकर हुई नारेबाजी
