DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हिमांशु हत्याकांड- पुलिस ने बालोद से ही एक व्यक्ति को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी, जल्द हो सकता है डैम में पीटीआई के मर्डर का खुलासा

मृतक हिमांशु अपनी पत्नी माधुरी व बच्ची के साथ फाइल फोटो ,कुछ दिन पहले ही इनकी शादी की सालगिरह थी

बालोद। तांदुला डैम में जुर्री पारा के पीछे हुई पीटीआई यानी खेल शिक्षक हिमांशु मांडले की हत्या के मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है। पुलिस जांच अंतिम चरण पर पहुंच चुके हैं। बताया जाता है कि मामले में बालोद पाररास वार्डसे ही एक व्यक्ति को संदिग्ध के तौर पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जो मूल रूप से दल्ली राजहरा का रहने वाला है। उक्त संदिग्ध व्यक्ति का मृतक के घर आना-जाना था। हत्या किसने की है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अधिकारी इस मामले अभी कुछ नहीं कहना चाह रहे हैं। क्योंकि जांच चल रही है। संदिग्धों से पूछताछ का दौर जारी है।
सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे


बता दे मृतक की स्कूटी बालोद के बस स्टैंड के पास बरामद हुई थी। शहर में अलग-अलग जगह पुलिस द्वारा कैमरे भी लगाए गए हैं तो पुलिस उन कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि कुछ क्लू हाथ लग जाए। वही डैम साइड दुकान लगाने वालों से भी पूछ हो रही है। फोटो दिखा कर पुलिस आसपास रहने वालों को भी जानकारी ले रही है क्या आपने कल परसों इसे देखा था?। ऐसे कई तरीकों से पुलिस जांच चल रही। कॉल डिटेल भी निकाला जा रहा है ।घरवालों से भी जानकारी ली जा रही हैकि कहीं किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं थी।

खेल जगत में शोक, समाज में आक्रोश


वह पीटीआई खेल शिक्षक था इस घटना से बालोद जिले के खेल जगत में शोक का माहौल है। उनके खेल से जुड़े साथियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तो वही जिला सतनामी समाज के विजय बघेल ने कहा कि इस मामले को लेकर समाज द्वारा पुलिस से शीघ्र कार्यवाही की मांग भी की जाएगी। ताकि दोषी जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सच्चाई सामने आए कि आखिर किस कातिल ने इस बेरहमी से हिमांशु की हत्या की थी। हिमांशु के शव का अंतिम संस्कार बोरसी दुर्ग में हुआ।

घटना से जुड़ी पिछली खबर यहां से पढ़ें

कल की खबर

You cannot copy content of this page