DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING NEWS- तांदुला डैम में जिसकी हुई हत्या, वह लाश निकली खेल शिक्षक की, सिवनी का है रहने वाला, स्कूटी भी बरामद देखिए, अब क्या कर रही है पुलिस?

बालोद। आज सुबह 7:00 बजे में जिस युवक की लाश मिली उसकी शिनाख्ती हो गई है। फॉरेंसिक टीम दुर्ग से भी जांच करने के लिए पहुंची थी। सभी पहलुओं पर जांच के बाद पहचान हुई दरअसल मैं जिसकी लाश मिली है वह पड़ोसी ग्राम सिवनी के अटल विहार कॉलोनी का रहने वाला है। जिसका नाम हिमांशु मांडले है। जो कि एक खेल शिक्षक यानी पीटीआई था। उसकी पोस्टिंग खरथुली हायर सेकेंडरी स्कूल में थी हत्या किसने की है इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

लेकिन कई क्लू पुलिस को हाथ लग गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही खुलासा हो सकता है मृतक की स्कूटी भी बालोद के बस स्टैंड से बरामद हुई है ।

पहले आशंका थी कि ये स्कूटी कहीं हत्या करने वाली की तो नहीं है। क्योंकि स्कूटी पर खून के निशान भी है। जब उसको पुलिस आरटीओ के जरिए डिटेल निकाली तो यह मृतक की ही निकली। फिर परिवार वालों को बुलाकर उसकी पहचान की गई। चेहरा पहचान नहीं आ रहा था। कपड़ों के जरिए घर वालों ने पहचाना।

सुबह मिली थी लाश

बता दें कि शहर के आउटर तांदुला डैम में पर्यावरण पार्क के पीछे पत्थरो के बीच सुबह ही लाश मिली थी किसी ने युवक का पहले धारदार हथियार से गला रेता है। उसके बाद उसका चेहरा छुपाने के लिए पत्थर से उसे बुरी तरह से कुचल दिया है।

You cannot copy content of this page