DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आयोजनों को प्लास्टिक मुक्त बनाने बालोद नगर पालिका क्षेत्र में हुई बर्तन बैंक की शुरुआत, चार समूहों को पालिका ने उपलब्ध कराए बर्तन सेट

बालोद। सार्वजनिक आयोजनों में बढ़ते प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने और पर्यावरण प्रदूषण पर नकेल कसने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा बालोद में बर्तन बैंक खोले जा रहे हैं। इसके लिए आजीविका मिशन के तहत बालोद नगर पालिका क्षेत्र के 4 महिला स्व सहायता समूह को बर्तन बैंक योजना के तहत बर्तन सेट उपलब्ध कराए गए। जिन्हें उक्त महिलाएं कम दर पर किराए पर देकर आय भी अर्जित कर सकेंगे। तो वही उक्त बर्तन सेट में अधिकतर ऐसे पात्र हैं जिनसे सार्वजनिक आयोजनों में खाना परोसने के लिए सभी सुविधाएं हैं। खासतौर से दोना पत्तल या प्लास्टिक के चीजों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। पर्याप्त संख्या में थालियां सहित अन्य बर्तन इस बर्तन बैंक के जरिए महिला समूह को दिए गए हैं। ताकि जब भी कोई आयोजन हो तो लोग इस समूह के जरिए लाभ उठा सकें और प्लास्टिक के चीजों का इस्तेमाल करने की जरूरत ना पड़े। गुरुवार को नगरपालिका के सीएमओ सुनील अग्रहरी के हाथों समूह की महिलाओं को बर्तन वितरित किया गया। इस दौरान शहरी आजीविका मिशन के मैनेजर केतन नायक, सीओ पुष्पा धुर्वे, भूमिका श्याम कुंवर सहित, सामुदायिक स्रोत संगठक व्यक्ति चित्रलेखा साहू, युगल किशोर हिरवानी, मोहम्मद अहमद खान आदि मौजूद रहे। उक्त बर्तन बैंक का लाभ दिलाने में संबंधित वार्ड पार्षद सरोजिनी साहू, नरेंद्र सांखला, बिरजू ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर का विशेष योगदान रहा। समूह में चंद्रमा समूह, मोहिनी समूह, रानी माई समूह और शीतला समूह की महिलाओं को उक्त बर्तन वितरित किया गया।

You cannot copy content of this page