DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समाज ने मनाया प्यारे लाल बेलचंदन की जयंती

भिलाई। स्व. दाऊ कूर्मि प्यारे लाल बेलचंदन की जयंती समारोह पर दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज भिलाई नगर द्वारा दाऊ जी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इस अवसर पर पवन दिल्लीवार अध्यक्ष नगर ईकाई भिलाई , मुख्य अतिथि डॉ. देवेन्द्र बेलचंदन , विशिष्ट अतिथि डी पी देशमुख, प्रेमलाल पिपरिया, वेदराम देशमुख,कन्हैयालाल देशमुख, नवनीत हरदेल, ईश्वरी वर्मा, मोरध्वज चंद्राकर ,आई एस मनु, दिनेश गौतम जी,अजय चंद्राकर, चुरामन दिल्लीवार, नारद देशमुख, दिलीप कुमार देशमुख,युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख, कमलेश देशमुख , भुनेश्वर देशमुख,नेमेंद देशमुख, प्रदीप कोठिया,हेमंत देशमुख, दिनेश बेलचंदन, दानेश्वर देशमुख, धानेश्वर देशमुख, डाकेश्वर देशमुख, रवि देशमुख, चंद्र भूषण देशमुख, मिलेश्वर देशमुख , कुलेश्वर दिल्लीवार ,चारू देशमुख व सैकड़ों युवा साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री डी पी देशमुख जी ने प्यारेलाल बेलचंदन जी के जीवन से जुड़ी घटनाओं क्रियाकलापों रहन सहन व व्यवहारिक जीवन का विस्तार पूर्वक जानकारी सभा में रखा वहीं उनके उपलब्धी सहजता पन कार्यशैली अनुशासन के बारे में एक एक कर सभी उनसे जुड़े यादों को रखने का प्रयास किया। साथ ही साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी एम ओ डां देवेन्द्र बेलचंदन जी ने अपने दादा जी प्यारेलाल बेलचंदन जी के सहज स्वभाव जैसा सभी को सम्मान देते हुए आप शब्द का ही प्रयोग करते थे और सभी को प्रणाम से सम्बोधित करते थे। चौलई व सभी भाजी उन्हें अतिप्रिय था व मोहंदी पाठ खरखरा परियोजना के लिए उन्हें अपने विधायकी को दांव में लगाकर अंतिम समय में विधानसभा में आत्मदाह करने तक का नौबत आ गया था तब तात्कालिक मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को खरखरा परियोजना को मंजूरी दी। और बहुत कुछ उनके जीवन के बारे में बताया तथा मंच में उपस्थित सभी अतिथियों ने प्यारेलाल बेलचंदन जी के यादों के पन्नों को उजागर कर उनके बारे में जानकारी प्रेषित किया।

You cannot copy content of this page