DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अपने रिश्तेदारों को मतदान के लिए पत्र लिख रहे स्टूडेंट्स, ग्रीन कमांडो ने की मतदाता जागरूकता के लिए पहल

बालोद। जिले के ग्रीन कमांडो विरेंद्र सिंह इन दोनों मतदाता जागरूकता अभियान में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा उन्हें आइकॉन भी घोषित किया गया है। वही इस क्रम में वे चिखलाकसा के आत्मानंद स्कूल पहुंचे। जहां पर उन्होंने 12वीं के बच्चों को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए अपने रिश्तेदारों को पत्र लिखवाया।

बच्चों ने स्वयं विवेक से अपने-अपने रिश्तेदारों को पोस्टकार्ड के जरिए मतदान के लिए अपील करते हुए पत्र लिखा और अपने रिश्तेदारों से अपील की गई कि वे अपने आसपास रहने वाले अन्य व्यस्क लोगों को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। वनांचल क्षेत्र में इस तरह उनके द्वारा स्टूडेंट के जरिए मतदान के प्रति जागरूकता का काम किया जा रहा है। पोस्ट कार्ड के जरिए ये मुहिम चल रही।

You cannot copy content of this page