DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद


बालोद। सावन के पवित्र माह में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद अर्जुन्दा में भव्य कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में पूरे परिवार सहित शामिल हुए। संसदीय सचिव ने यात्रा के शुभारंभ में मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कांवड़ पूजा की और कांवड़ यात्रा की अगुवाई कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने उस दौरान भूतेश्वरनाथ, श्री कैलाशपति ओंकारेश्वर मंदिर, राममंदिर शिवलिंग और बाबा कुटी मंदिर में पूजा कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर अर्जुन्दा नगर पंचायत के अध्यक्ष चंद्रहास रेवाराम देवांगन, भूपेंद्र चंद्राकर जी उपस्थित थे।

कांवड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष भक्तजन भजन की धुन पर थिरकते हुए श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए।

You cannot copy content of this page