DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांकरा और जगन्नाथपुर से 2 शराब कोचिए हुए गिरफ्तार, दो उपद्रवियों पर भी कार्रवाई

बालोद। बालोद पुलिस ने एक बार फिर जगन्नाथपुर और सांकरा में शराब कोचियों के ऊपर धरपकड़ की कार्रवाई की है। इस दौरान दो शराब कोचियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर शराब बरामद की। वहीं दो अन्य कोचिए जिनसे शराब नहीं मिल पाया लेकिन उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रमुख रूप से ईश्वर चंद देशमुख, डोमेंद्र गोस्वामी, योगू नेताम और दीपक कुमार आदि शामिल है। पुलिस थाना बालोद से मिली जानकारी अनुसार मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध रूप से थैला में शराब बिक्री हेतु भारी मात्रा में रखा है कि सूचना पर आरोपी ईश्वरचंद देशमुख के विरूद्ध एक प्रकरण धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। एक रंगीन गुलाबी कलर के थैला में रखे 35 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2800 रुपए बरामद किया गया। वही इसी गांव से योगु नेताम को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसी तरह सांकरा के डोमेंद्र गोस्वामी को सांकरा ज सोसायटी के पास से गिरफ्तार किया गया। उससे 32 पौवा शराब बरामद किया गया इसी गांव के दीपक देशमुख के खिलाफ धारा 151 के तहत भी कार्रवाई की गई।

You cannot copy content of this page