DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आई फ्लू को लेकर अलर्ट हुई वार्ड पार्षद टी ज्योति, मुहल्ले सहित आंगनबाड़ी का निरीक्षण करने पहुंची, लोगों को स्वच्छता बरतने दी नसीहत

दल्लीराजहरा। वार्ड नंबर 26 में टी ज्योति पार्षद द्वारा जन संपर्क किया गया। जन संपर्क द्वारा वार्ड संबंधित समस्या निवारण हेतु वार्ड वासियों ने अपनी बात रखी। क्षेत्र में बढ़ रहे आई फ्लू के खतरे को लेकर पार्षद द्वारा वार्ड वासियो को वार्ड में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिए जाने की जानकारी दी। नालियों में कचरा नहीं फेकने और घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। जिससे आसपास की गंदगी से होने वाली मच्छरों और मक्खियों से बीमारियों का सामना करना पड सकता है। आई फ्लू संबंधित जानकारी दिया गया कि आंख में खुजली जलन या लाल होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आंगन बाड़ी केंद्र में जाकर बच्चों व गर्भवती महिलाओं से राशन समान व रेडी टू ईट भोजन संबंधित चर्चा किया गया।

आंगनबाड़ी केंद्र के सहायिका को पार्षद ने कहा कि राशन सामग्री गुणवत्ता हीन पाया गया तो तुरंत सूचना दें। जिससे निराकरण किया जाएगा। पार्षद द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका को कहा गया की बच्चो को बार बार हाथ धुलाए और आंखो में हाथ नही लगाने की समझाइश दें। सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल करने को कहा गया। गर्भवती महिलाओं से गर्भ संबंधित जानकारी दिया गया व पौष्टिक आहार युक्त भोजन के बारे में चर्चा किया गया।

You cannot copy content of this page