DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर ने राष्ट्रीय खेल जू जित्सू में पदक प्राप्त करने वाले जिले के विजेताओं छात्राओं का किया सम्मान

बालोद। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राष्ट्रीय खेल जू जित्सू में पदक प्राप्त करने वाले जिले के स्कूली विद्यार्थियों को सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर श्री शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में राष्ट्रीय खेल जू जित्सू में पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से भेंट कर खेल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने विजेता विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कठिन परिश्रम एवं निरंतर साधना से जीवन में उपलब्धि हासिल करने को कहा। मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों के कोच श्री सुरेश सांडिलय ने बताया कि 27 एवं 31 मार्च को मध्यप्रदेश के देवास में राष्ट्रीय खेल का आयोजन हुआ था, जिसमें जिले की विद्यार्थी कुमारी गीता देशमुख ने सिल्वर, कुमारी याना सांडिल्य एवं कुमारी खिलेश्वरी ने ब्रांस मेडल सहित जिले के कुल 03 बच्चों ने पदक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि गीता देशमुख स्वामी आत्मनंद उत्कृष्ट विद्यालय आमापारा बालोद में 8वीं की छात्रा है। वहीं याना देशमुख संस्कार शाला में कक्षा 11 वीं और खिलेश्वरी साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाघमारा में 9वीं की छात्रा है। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य 2026 में आयोजित एशिया कप में शामिल होकर पदक प्राप्त करना है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर भी उपस्थित थीं। कोच सुरेश शांडिल्य ने बताया कि 2026 में जापान में आयोजित एशियन ओलंपिक में बच्चों का चयन हो और बच्चे मेडल जीतकर देश, राज्य, जिले और शहर का नाम रोशन करें इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। उन्हें कड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है।

You cannot copy content of this page