DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एशियन मार्शल आर्ट्स गेम्स में हुआ पदकों की बौछार

बालोद। 21 से 23 जुलाई को एशियन मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता आयोजन त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित हुआ। यह प्रतियोगिता यूनाइटेड वर्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन एशिया (यू डब्ल्यूएम एफ ए) के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिनमें 700 एशियन प्रतिभागी भाग लिए जिनमें ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में 19 प्रतिभागी शामिल हुए साथ ही साथ ताइक्वांडो प्रतियोगिता के साथ शस्त्रांग मार्शल आर्ट्स भी भाग लिए। जिनमें 14 स्वर्ण पदक 1 सिल्वर पदक अपने नाम किए। साथ ही ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 15 पदक 3 स्वर्ण, 2 रजत, 10 कांस्य तथा द्वितीय कांस्य रहें, यह प्रतिभागी ” जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद” में प्रशिक्षण लेते हैं तथा विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेते ही रहते हैं। यह प्रतियोगिता टीम मैनेजर वासुदेव , कोच मैनेजर यामिनी कौमार्य के शाश्वत प्रयास में सफल रहें। जिनमें डेविड साहू, डेमन राणा, गोविंद साहू, त्रिवेणी साहू, तामेश्वर साहू, मोनेश साहू, कमलेश वासनिक, खोगेश्वरी गेंदे , दुजेश साहू, काव्य ओटवानी, लक्ष्मीनारायण निषाद , गीतांश मानिकपुरी, साक्षी कांडे, लिशा महिवाल, आदित्य घिलेंद्र, सारे प्रतिभागी अंडर 14,17 तथा 17+ में खेले, जिनमें यह प्रतिभागी कुल 30 पदक अपने नाम किए, इन खिलाड़ियों की तैयारी 6 माह से लगातार तकनीकी माध्यम से कराए जा रहें थें। जिनमें कम समय में बहुत अच्छा परिणाम प्राप्त कर पाएं, प्रतिभागियों के विभिन्न पदक हासिल करना वास्तव में अत्यंत कठोर व तपस्या पूर्ण था। परंतु आज यह पदक इन खिलाड़ियों को एक स्थाई उपलब्धि अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करा पाएं। इन प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए क्षत्रिय खेल अकादमी बालोद के अध्यक्ष डॉ. विजय क्षत्रिय, उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू, इंद्र सेन सिन्हा, परमेश्वर देवहरि , अमित कोरी समस्त खिलाड़ियों के माता पिता तथा सम्पूर्ण जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद के खिलाड़ियों द्वारा बस स्टैंड बालोद में जमकर स्वागत तथा बधाई दिए।

पदक इस प्रकार हैं

  1. डेविड:- 1 स्वर्ण, 1 चौथा कांस्य
  2. डेमन राणा:- चाँदी 3.गोविंद साहू:-कांस्य
  3. तामेश्वर कुमार साहू:- 1 स्वर्ण, 1 कांस्य 5.मोनेश कुमार साहू:- 2 स्वर्ण, 1 कांस्य 6.त्रिवेणी साहू:- 1स्वर्ण, 1रजत 7.साक्षी काण्डे:- 1 रजत, 1 4था कांस्य
  4. काव्या ओटवानी:- 1 स्वर्ण
  5. लिशा महिवाल:- 1 स्वर्ण, 1 कांस्य
  6. खोगेश्वरी गेंड्रे:- 1 स्वर्ण, 1 कांस्य 11.दुजेश साहू:-. रजत
  7. गीतांश मानिकपुरी, 1 स्वर्ण, 1 रजत
  8. लक्ष्मीनारायण निषाद:- 1 रजत, 1 4था कांस्य 14.कमलेश वासनिक:-. रजत 15.आदित्य घीलेन्द्र:- 2 स्वर्ण, 1 रजत
  9. कोच मैनेजर:- यामिनी कौमारया:- स्वर्ण
  10. टीम मैनेजर :- वासुदेव :- 2 स्वर्ण

16 स्वर्ण, 6 रजत, 9 कांस्य मिलाकर कुल 31 पदक जीते गए।

You cannot copy content of this page