DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोहंगाटोला में गन्ना गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और हो गया यह हाल, देखिए खबर और तस्वीर

बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम कोहंगाटोला में दोपहर 2:30 से 3:00 बजे एक गन्ना गाड़ी ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ गया और फिर क्या था ट्राली में ओवरलोड होने के कारण पीछे का टायर दब गया और देखते देखते सड़क पर बीचो-बीच इंजन खड़ी हो गई और मुड़ने लगी। ट्रैक्टर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना गांव के बुनकर भवन के पास की है। जहां पीछे खेत से गन्ना लोडकर किसान कारखाना ले जाने की तैयारी कर रहे थे।

ऐसी गलती ना करें किसान


ज्ञात हो की कारखाना में पेराई सीजन शुरू हो रहा है। किसान इस तरह की गलती करते हैं। जिससे कई बार बड़े बड़े हादसे भी होते हैं। गन्ना गाड़ियों में एक्सीडेंट के चलते कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। पेराई सीजन से पहले ही इस तरह की पहली घटना यह लोगों के लिए सबक है कि हम गन्ना को इतना ज्यादा भी गाड़ी में ना भरे कि वह हादसे का कारण बन जाए।

You cannot copy content of this page