DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पेवारी में दतैल ने मचाया उत्पात, पक्का मकान तोड़ा, ग्रामीणों में दहशत, देखें शाम का लोकेशन, कहां पहुंचा है हाथी

बालोद। अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में दाखिल हो चुका दतैल हाथी वापस डौंडी क्षेत्र के जंगल और बस्ती के आसपास उत्पात मचा रहा है। शाम 7:00 बजे की स्थिति में डौंडी क्षेत्र के लोकेशन लेनकसा गांव में है। शुक्रवार को उसने फसलों को रौंदने के साथ-साथ मकान भी तोड़ दिया। ग्राम पेवारी में उक्त हाथी ने राम सिंह पिता समारू राम का मकान तोड़ दिया। जिनका पक्का मकान था। घर की दीवार में हाथी द्वारा तोड़फोड़ से बड़ा छेद हो गया है। जिससे बांकी हिस्सा भी गिरने का खतरा बना हुआ है। हाल ही में मकान भी बनवा रहे थे। दिनभर आज हाथी कुंजकन्हार सुरडोंगर कांडे के आसपास घूम रहा था। वन विभाग लगातार निगरानी कर लोगों को सचेत कर रही है।

You cannot copy content of this page